निफ्टी (Nifty) 6000 के नीचे

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है।
निफ्टी (Nifty) 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
दोपहर 12:19 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 322 अंक यानी 1.60% की गिरावट के साथ 19,740 पर है। निफ्टी (Nifty) 113 अंक यानी 1.86% की गिरावट के साथ 5981 पर है।
एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 2.14% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 2.16% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.20% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 6.11% नीचे है। (शेयर मंथन, 23 मई 2013)