एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.65% की तेजी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.89% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.58% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.04% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) 0.01% की हल्की मजबूती के साथ सपाट है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.77% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 18 अंक की मजबूती के साथ 5985 पर है। (शेयर मंथन, 24 मई 2013)