एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। 
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की गिरावट है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.13% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.33% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.55% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.06% की हल्की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.09% ऊपर है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 3.11% की तेज गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.88% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 8 अंक की गिरावट के साथ 5976 पर है। (शेयर मंथन, 27 मई 2013)