एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.75% की तेज गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.38% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 1.08% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.15% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.54% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.45% नीचे है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.23% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 23 अंक की गिरावट के साथ 6081 पर है। (शेयर मंथन, 30 मई 2013)