एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.25% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 1.03% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.65% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.85% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.74% की गिरावट है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.12% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.22% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 10 अंक की गिरावट के साथ 5909 पर है। (शेयर मंथन, 05 जून 2013)