एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5900 के नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.45% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.41% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.17% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 1.52% की तेज गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.85% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.07% की हल्की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.78% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 30 अंक की गिरावट के साथ 5894 पर है। (शेयर मंथन, 06 जून 2013)