एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.33% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 1.71% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.15% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 1.37% की तेज गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.60% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.09% की हल्की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 14 अंक की गिरावट के साथ 5907 पर है। (शेयर मंथन, 07 जून 2013)