एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5900 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.45% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.15% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.85% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.41% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.56% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.39% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.18% की मजबूती है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 56 अंक की मजबूती के साथ 5937 पर है। (शेयर मंथन, 10 जून 2013)