शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 19,000 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह तेज गिरावट का रुख है। 

बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex)  19,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। निफ्टी (Nifty) भी 5800 के स्तर के ऊपर-नीचे हो रहा है।

सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स 188 अंक की कमजोरी के साथ 18,854 पर है। निफ्टी (Nifty) 51 अंक की गिरावट के साथ 5709 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.21% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.94% और बीएसई मिडकैप में 0.53% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट हेल्थकेयर सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.98% नीचे है। सेंसेक्स के 27 शेयरों में गिरावट है, जबकि केवल 3 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी सन फार्मा में है। इसका शेयर 5.48% नीचे है। (शेयर मंथन, 13 जून 2013)