एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.70% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.04% की हल्की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.70% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.27% की कमजोरी है। दूसरी ओर, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 1.61% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.15% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.08% ऊपर है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 15 अंक की गिरावट के साथ 5835 पर है। (शेयर मंथन, 18 जून 2013)