एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.95% की तेज गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.31% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.30% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.81% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.22% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.03% की हल्की गिरावट है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.25% की तेजी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 21 अंक की गिरावट के साथ 5792 पर है। (शेयर मंथन, 19 जून 2013)