एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 2.17% की तेज गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.13% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.57% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 1.34% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 2.28% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.16% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.08% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 67 अंक की गिरावट के साथ 5745 पर है। (शेयर मंथन, 20 जून 2013)