डॉव जोंस (Dow Jones) 206 अंक लुढ़का

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। 

फेडरल रिजर्व द्वारा बांड खरीद कार्यक्रम धीमा किये जाने के संकेतों से बाजार पर दबाव बढ़ा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 206 अंक यानी 1.35% की गिरावट के साथ 15,112 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 39 अंक यानी 1.12% की गिरावट के साथ 3443 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 23 अंक यानी 1.39% लुढ़क कर 1629 पर बंद हुए।

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 0.88 डॉलर गिर कर 97.60 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जुलाई फ्यूचर 28.20 डॉलर गिर कर 1,345.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 20 जून 2013)