एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.66% की तेज गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.53% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.59% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.57% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.12% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.02% की हल्की कमजोरी है। दूसरी ओर, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.30% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 53 अंक की गिरावट के साथ 5615 पर है। (शेयर मंथन, 24 जून 2013)