एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5700 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.90% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.29% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 1.46% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.65% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 3.29% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 1.97% की बढ़त है। 
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 86 अंक की मजबूती के साथ 5778 पर है। (शेयर मंथन, 28 जून 2013