एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) सपाट

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। 
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) मामूली कमजोरी के साथ सपाट है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.48% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.99% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.38% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.44% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.30% नीचे है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.78% की तेजी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.02% की मामूली बढ़त के साथ सपाट है। 
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 2 अंक की हल्की गिरावट के साथ 5840 पर है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2013)