एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.07% की तेजी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.09% की हल्की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.60% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.28% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.09% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.54% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.33% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 33 अंक की गिरावट के साथ 5866 पर है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2013)