एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 2.11% की तेज गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.47% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.29% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 1.06% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.93% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.59% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 1.61% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 55 अंक की गिरावट के साथ 5803 पर है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2013)