रियल्टी (Realty) क्षेत्र ने किया शुरुआती कारोबार में कमजोर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है। 

सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 212 अंक की कमजोरी के साथ 19,252 पर है। निफ्टी (Nifty) 48 अंक की गिरावट के साथ 5810 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.89% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.86% और बीएसई मिडकैप में 0.25% की गिरावट है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा कमजोरी रियल्टी (Realty) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.44% नीचे है। सेंसेक्स के 25 शेयरों में गिरावट है, जबकि केवल 5 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में है। इसका शेयर 3.12% नीचे है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2013