एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 2.33% की तेज गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.82% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.79% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 1.13% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.05% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 2.43% की कमजोरी है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.39% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 49 अंक की गिरावट के साथ 5819 पर है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2013)