एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.16% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.27% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.33% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.39% ऊपर है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.84% की बढ़त है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.12% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.30% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 43 अंक की मजबूती के साथ 5855 पर है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2013)