
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.34% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.41% ऊपर है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.77% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.23% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.23% की बढ़त है। दूसरी ओर, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.68% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 10 अंक की मजबूती के साथ 6019 पर है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2013)