एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.48% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.08% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.27% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.64% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.21% की गिरावट है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.43% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.59% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 95 अंक की गिरावट के साथ 5936 पर है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2013)