एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.62% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.21% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.41% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.40% नीचे है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.50% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.23% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.63% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 15 अंक की मजबूती के साथ 5988 पर है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2013)