एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।

शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.31% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.31% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.04% की हल्की मजबूती है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.09% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.17% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.06% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.11% नीचे है। 

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 22 अंक की मजबूती के साथ 6060 पर है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2013)