एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.76% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.24% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.52% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.31% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.14% की गिरावट है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.61% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.29% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 22 अंक की मजबूती के साथ 5777 पर है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2013)