एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.35% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.99% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.73% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.49% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.16% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.02% की हल्की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 48 अंक की मजबूती के साथ 5790 पर है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2013)