एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.14% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.36% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.11% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की मजबूती है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.97% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.50% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.21% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 64 अंक की मजबूती के साथ 5742 पर है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2013)