एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.36% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.28% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.72% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 1.05% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.45% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.55% की तेज गिरावट है। दूसरी ओऱ, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.36% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 10 अंक की गिरावट के साथ 5675 पर है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2013)