एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की गिरावट है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.35% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.28% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.22% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.90% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.65% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.40% की मजबूती है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.02% की हल्की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 5 अंक की गिरावट के साथ 5607 पर है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2013)