
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.27% की तेज गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.43% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.62% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.77% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.89% नीचे है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 1.41% की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.10% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 51 अंक की गिरावट के साथ 5691 पर है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2013)