एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5500 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.30% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.56% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.13% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 3.34% की तेज गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.06% की हल्की कमजोरी है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.14% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.06% ऊपर है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 49 अंक की गिरावट के साथ 5459 पर है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2013)