शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 5500 नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।

बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) 5500 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।

सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 191 अंक गिर कर 18,407 पर है। निफ्टी 51 अंक की गिरावट के साथ 5457 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.27% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.32% और बीएसई मिडकैप में 0.98% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट कैपिटल गुड्स सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 3.05% नीचे है। सेंसेक्स के 19 शेयरों में कमजोरी है, जबकि 11 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा गिरावट लार्सन ऐंड टुब्रो में है। इसका शेयर 3.13% नीचे है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2013)