
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5400 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.23% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 2.63% की तेज गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की कमजोरी है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.53% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.42% नीचे है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.17% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.10% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 70 अंक की गिरावट के साथ 5345 पर है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2013)