एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है।
कॉस्पी (Kospi) में 1.11% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.07% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.47% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 1.33% की तेज गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.78% की कमजोरी है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.33% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.99% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 41 अंक की गिरावट के साथ 5261 पर है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2013)