शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) सपाट

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह हल्की गिरावट का रुख है। 

निफ्टी (Nifty) 5400 के स्तर के नीचे फिसल गया। हालाँकि अभी यह इस स्तर के ऊपर आ गया है।

सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 23 अंक की कमजोरी के साथ 18,289 पर है। निफ्टी 6 अंक की गिरावट के साथ 5402 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.57% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.54% और बीएसई मिडकैप में 0.53% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट हेल्थकेयर सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.99% नीचे है। सेंसेक्स के 18 शेयरों में कमजोरी है, जबकि 12 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा गिरावट डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज में है। इसका शेयर 2.06% नीचे है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2013)