एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.32% की तेज गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.45% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.51% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.73% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 2.15% की तेज गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.05% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.08% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 49 अंक की गिरावट के साथ 5238 पर है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2013)