एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5400 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.17% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.65% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.35% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.64% की बढ़त है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.67% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.09% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.30% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 36 अंक की गिरावट के साथ 5373 पर है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2013)