एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में कमजोरी है।

शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.43% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.13% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.08% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की कमजोरी है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.71% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.53% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.72% की तेजी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 25 अंक की गिरावट के साथ 5447 पर है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2013)