एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी हल्की कमजोरी है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.76% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.71% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.22% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.05% की हल्की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 1.17% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.52% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.99% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 4 अंक की गिरावट के साथ 5337 पर है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2013)