
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 5600 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.31% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.52% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.07% की गिरावट है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.11% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.02% की हल्की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.18% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.05% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 42 अंक की मजबूती के साथ 5635 पर है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2013)