शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) सपाट

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह उतार-चढ़ाव का रुख है।

बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex) ने 19,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। लेकिन यह इस स्तर के नीचे फिसल गया है। निफ्टी (Nifty) भी 5600 के स्तर ऊपर चला गया। लेकिन अभी यह इस स्तर के नीचे आ गया है।

सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स 6 अंक की कमजोरी के साथ 18,974 पर है। निफ्टी 7 अंक की गिरावट के साथ 5586 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.12% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.09% और बीएसई मिडकैप में 0.28% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट धातु सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.27% नीचे है। सेंसेक्स के 17 शेयरों में गिरावट है, जबकि 13 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी सेसा गोवा में है। इसका शेयर 5.03% नीचे है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2013)