एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.49% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.10% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.53% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.49% की गिरावट है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.09% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.14% ऊपर है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 17 अंक की मजबूती के साथ 5858 पर है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2013)