एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।

हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.24% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 1.21% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.12% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.39% की गिरावट है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.81% की तेजी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.44% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.20% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 35 अंक की मजबूती के साथ 5885 पर है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2013)