एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6100 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.32% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.71% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 4.28% की उछाल है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.29% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.72% ऊपर है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.39% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.49% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 217 अंक की मजबूती के साथ 6116 पर है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2013)