एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।

इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.92% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.24% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.49% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.39% की गिरावट है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.09% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.67% की तेजी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.29% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 17 अंक की मजबूती के साथ 6132 पर है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2013)