एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.39% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.95% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.62% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.08% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.44% की गिरावट है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.28% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.18% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 21 अंक की मजबूती के साथ 5913 पर है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2013)