एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 5900 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.16% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.78% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.36% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.73% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.27% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.39% की बढ़त है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.16% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 56 अंक की मजबूती के साथ 5938 पर है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2013)