एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.72% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.53% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.63% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.75% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.77% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.17% की कमजोरी है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.48% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 5 अंक की गिरावट के साथ 5828 पर है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2013)