एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.19% की तेजी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.37% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.68% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.84% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.53% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.56% की बढ़त है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.50% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 64 अंक की मजबूती के साथ 5799 पर है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2013)